Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowखाकी का सपना हुआ सच, 417 आरक्षियों को मिली नियुक्ति

खाकी का सपना हुआ सच, 417 आरक्षियों को मिली नियुक्ति

देहरादून, पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा उत्तराखंड पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी सीधी भर्ती–2025 में चयनित 417 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने कई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिनका प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि एक सक्षम और जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनने में आधारभूत प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली प्रत्येक बात को पूरी लगन, अनुशासन और मनोयोग के साथ सीखना चाहिए, ताकि भविष्य में कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उसका सही तरीके से उपयोग किया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में एसएसपी देहरादून ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में उनके आगमन पर बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments