देहरादून, उत्तराखंड़ के युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशलों से लैस कर उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर रोजगार अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य को लेकर अप ग्रेड लर्निग सेन्टर ने पाठ्य क्रम शुरू किया है ।
स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों रूबरू होते हुये संस्थान के निदेशक नरेंद्र सिंह ने षकेंद्र की गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग सहित अन्य भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, इसके साथ ही संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण वातावरण, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान में प्रथम चरण में 200 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए विशेष छूट और छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर वर्कशॉप, सेमिनार और करियर गाइडेंस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में अरुण जानू और धीरज आहूजा भी उपस्थित रहे।



Recent Comments