रुद्रप्रयाग- रायपुर विधायक की मौजदूगी मे निदेशक प्रारंभिक शिक्षा व उनके कार्यालय में कार्मिको के साथ मारपीट के विरोध मे आज एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारी एसोसिएशन का कार्य वहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंच कर कार्मिकों को समर्थन दिया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग कार्यालय मे एजूकेशनल कार्मिको ने धरना दिया व दोशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरना स्थल पर रायपुर विधायक व अराजकतत्वों के विरूद्व जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय मे किए गये कृत्य की आलोचना की। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यझ
देवी प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि जब तक दोशियों पर उचित कार्यवाही नहीं होती तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
उधर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने धरना स्थल पर पहुंच कर कार्मिकों को समर्थन दिया। उक्रांद के केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली ने कहा कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में हुई घटना कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाली है। सरकार को इस कृत्य पर माफी मांगनी चाहिए व दोशियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उक्रांद के जिला उपाध्यक्ष विनोद कप्रवाण ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हर लड़ाई में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल साथ हैं।
कर्मचारियों के कार्य वहिष्कार से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे कार्य तीसरे दिन भी पूर्ण रूप से बाधित रहा।
इस दौरान देवी प्रसाद गोस्वामी, भरत सिंह नेगी,दिगंबर प्रसाद चमोला, विनोद नेगी, एकता नेगी, दमयंती नेगी, पंकज शाह, जे आर कुंवर, हिमांशु करांसी आदि शामिल थे।



Recent Comments