Sunday, August 16, 2026
HomeStatesUttarakhandनेपाल के बैतड़ी में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस खाई...

नेपाल के बैतड़ी में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 घायल

पिथौरागढ़/झूलाघाट:, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट के पास नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक घटना में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रारंभिक जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण बस में क्षमता से अधिक यात्रियों का होना (ओवरलोडिंग) बताया जा रहा है। रात का अंधेरा और पहाड़ी रास्ता होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सीधे गहरी खाई में जा समाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments