संवाददाता,
पौड़ी गढ़वाल – मानव सेवा समिति (रजिo) द्वारा आज विकास खण्ड पाबौ के विभिन्न विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अनेक विद्यालयों जिनमें राo इo काo ग्वालखुड़ा, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सैजी, राo प्राथमिक विद्यालय सैंजी, राo प्राथमिक विद्यालय ग्वालखुड़ा में फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें सेब, आडू, खुमानी, नाशपाती के 325 पौधे थे। तथा सभी छात्रों को अपने घर में लगाने के लिए भी पौधे वितरित किए गए।
संस्था के सचिव श्री शंभू प्रसाद द्वारा छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले खतरे, प्राकृतिक असंतुलन की जानकारी दी गई, और घर और गांव में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान करते हुए वृक्षारोपण के तहत पर्यावरण संरक्षण करने, पेड़ पौधों का कटान न करने, जंगलों में आग न लगाने का संकल्प भी लिया गया। सभी विद्यालयों और समस्त अध्यापकों और स्टाफ ने भी उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग देते हुए इस अभियान की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया।



Recent Comments