Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लॉन्च किया फिल्म ‘गोदान’ का टीजर; 6...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लॉन्च किया फिल्म ‘गोदान’ का टीजर; 6 फरवरी को होगी रिलीज

देहरादून। सनातन की आत्मा गौ माता में बसती है। आज के समय में जब हम अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं।। यह फिल्म गुम हो रही गौ माता को बचाने और उनकी अहमियत को समझाने की एक अच्छी कोशिश है। यह बात प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले गौ माता के महत्व पर बनी फिल्म ’’गोदान’’ के टीजर, गाने और पोस्टर लॉचिंग के अवसर पर कही।

इस अवसर पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इन दनों बदलाव के दौर से गुजर रही है। अब यहाँ की फिल्में केवल पारंपरिक, पारिवारिक कहानियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिल्म निर्माता और निर्देशक अब सामाजिक मुद्दों से लेकर सस्पेंस-थ्रिलर जैसे अलग-अलग और लीग से हटकर विषयों पर फिल्में बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गौ माता की अहमियत को समझाने के लिए विनोद चौधरी के निर्देशन में बनी फीचर फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी 2026 से पूरे देश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। यह फिल्म केवल किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक मजबूत जरिया है।

40 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘गोदान’ की शूटिंग उत्तराखंड की वादियों, नोएडा, मथुरा और मुंबई के विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म की कहानी को जीवंत बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है।

इस अवसर पर अवसर पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विश्व संवाद केंद्र के प्रबंधक सुरेंद्र मित्तल, कामधेनु गौशाला समिति की सदस्य मनिका शर्मा सहित टीम के कई सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments