Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Now'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

चमोली, राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत घरगांव ग्राम मंजाकोट में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती दयावती राणा के नेतृत्व में निकाली गई।
रैली के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं व बच्चों को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की गई। प्रतिभागियों द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “भ्रूण हत्या बंद करो” जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता दीपा देवी द्वारा ग्रामीणों को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा का महत्व एवं बेटियों के सम्मान पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बालिकाओं को समान अवसर देने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
रैली में महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा बालिकाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments