Wednesday, April 22, 2026
HomeStatesUttarakhandसोडा सरोली में दर्जनों लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

सोडा सरोली में दर्जनों लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

देहरादून, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के सोडा सरोली में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
सभा के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय मंत्री केंद्र पाल सिंह तोपवाल एवं केंद्रीय प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह गुसाईं उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता परवादून जिला अध्यक्ष आनंद राणा द्वारा की गई, जबकि संचालन जिला महामंत्री पवन बिजवान ने किया। वक्ताओं ने राज्य की मूल समस्याओं, पलायन, बेरोज़गारी और पहाड़ की अस्मिता को लेकर पार्टी की विचारधारा को विस्तार से रखा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मज़बूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अशोक तिवारी, विजय रावत, मगन सिंह बिष्ट, भूतपूर्व सैनिक विजय रावत, हीरा सिंह फर्सवान, वीर सिँह पंवार जी अनुराग अंजलि हटवाल, बबीता पवार, नरेंद्र पवार, पंकज पवार, अमित बहुगुणा, मनीष सिलोरी, दुर्गा प्रसाद, पदम सिंह पवार, चतर सिंह नेगी, अमित सोलंकी, मनोज गौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments