Wednesday, June 24, 2026
HomeStatesUttarakhandसीएम धामी ने निदेशक होमगार्ड्स अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से किया...

सीएम धामी ने निदेशक होमगार्ड्स अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

देहरादून, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में बड़ी कार्यवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के आदेश भी दिए गए हैं।
यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से संबंधित है। टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आने के बाद महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और निर्धारित नियमों की अनदेखी की बात उजागर हुई है। महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित निर्णय लेते हुए डिप्टी कमांडेंट को निलंबित करने और पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति पर कार्य कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता, वित्तीय गड़बड़ी या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments