पौड़ी गढ़वाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल में आयोजित होंगी दो दिवसीय स्व लीलानंद लखेड़ा भगत जी स्मृति वालीबाल एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी लीलानंद लखेड़ा जन कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष किया जा रहा है , समिति के अध्यक्ष राकेश देवरानी ने बताया कि इस आयोजन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई है जो समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष जे के लखेड़ा, महासचिव चंद्रशेखर ध्यानी एवं सचिव महिमांद ध्यानी की देखरेख में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी !
आयोजक सचिव हरिकृष्ण लखेड़ा, सहआयोजक सुरेन्द्र देवरानी एवं ग्रामप्रधान कलीगाड दीपक लखेड़ा ने बताया कि वॉलीबॉल की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए़ और सभी खिलाड़ी पौड़ी जनपद के मूल निवासी हो, इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार एवं उपविजेता टीम को 7 हजार का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी व्यतिगत पुरस्कार से नवाजा जाएगा, 25 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पौड़ी जनपद की महिला मंगल दल भाग लेंगे और इस संस्कृति कार्यक्रम की प्रथम पांच विजेता टीम को पांच, चार, तीन, दो एवं एक हजार के नगद पुरस्कार के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा !
बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र सहित 1500, 1000, एवं 500 रुपए का नगद ईनाम समिति द्वारा दिया जाएगा ! उक्त आयोजन में भाग लेने वालों के लिए निःशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है !
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष माननीय ऋतुभूषण खंडूरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लैंसडौन दिलीप सिंह रावत सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण अपनी उपस्थिति देंगे! प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों ने आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दी हैं!



Recent Comments