पिथौरागढ़(आरएनएस)। नगर के खडकोट में एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले के बाद व्यक्ति ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार को धक्का दे दिया,गुलदार के हमले से उनके पीठ में हल्की चोट आई है। उपचार के बाद घायल को वापस घर भेज दिया है। रविवार को खडकोट निवासी जगदीश सिंह बिष्ट सुबह साढे नौ बजे अपने घर से अपनी दुकान में आ रहे थे। इसी दौरान उनके घर से लगभग 25 कदम की दूरी पर आगे से आकर एक गुलदार ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। जगदीश ने बताया कि गुलदार उनके ऊपर झपटने वाला,उन्होंने गुलदार को हमला करता देख उसे धक्का दे दिया,गुलदार के हमले से उनके जैकेट फट गई और वह बाल-बाल बच गए। घटनास्थल के पास एक मकान में दो महिलाएं झाडू व पोछे का काम कर रही थी। महिलाओं ने गुलदार दिखने पर शोर मचाया और गुलदार भाग खडा हुआ। गुलदार के हमले के बाद जगदीश वापस घर पहुंचे और उसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायल को वापस घर भेज दिया है।



Recent Comments