Saturday, April 25, 2026
HomeStatesUttarakhandपालिका अध्यक्ष ने किया जॉर्ज एवरेस्ट मार्ग का निरीक्षण

पालिका अध्यक्ष ने किया जॉर्ज एवरेस्ट मार्ग का निरीक्षण

मसूरी। नगर पालिका की टीम ने जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाले मार्ग का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। जांच में पाया गया कि सड़क मार्ग नगर पालिका का है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा कर अधीक्षक एवं मानचित्रकार नगर पालिका के साथ जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया l इस दौरान उनके द्वारा स्थानीय लोगों के साथ वार्ता की गई। इसके बाद उनके द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट स्थित निजी फॉर्म के प्रबंधक के साथ भी वार्ता की गई। वार्ता में यह निष्कर्ष निकाला गया कि मार्ग पालिका का है तथा आगामी 10 दिन में निजी फॉर्म द्वारा उक्त के संबंध में जन अपेक्षाओं के अनुसार कार्रवाई की जाए। अन्यथा 10 दिन के पश्चात पालिका द्वारा मार्ग का कब्जा ले लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि उनके द्वारा कर अधीक्षक एवं मानचित्रकर के साथ जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से भी इस संबंध में वार्ता की गई वह निजी फॉर्म के प्रबंधक के साथ भी वार्ता कर यह निष्कर्ष निकाला गया की 10 दिन में जन अपेक्षाओं के अनुसार कार्रवाई की जाए।अन्यथा 10 दिन के बाद पालिका द्वारा मार्ग का कब्जा लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments