“एंग्जिल्स चकमा की हत्या के लिये सरकार की नीतियां जिम्मेदार”
देहरादून, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में अंकिता भण्डारी हत्याकांड में कथित बीआईपी की भूमिका तथा भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखण्ड सरकार भूमिका के मुद्दे पर सीएम आवास में होने वाले कूच को समर्थन करते हुऐ कूच में शामिल होने का निर्णय लिया । पार्टी एवं जनसंगठन अपने बैनर के साथ हिस्सेदारी करेंगे, उक्त आशय का निर्णय कामरेड कमरूद्दीन की अध्यक्षता हुई बैठक ले लिया ।
पार्टी ने कहा बीेजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार और राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम को जांच पूरी होने तक उनके पदों से हटाने और उर्मिला सनावर की सुरक्षा की मांग भी की है।
पार्टी ने कहा अंकिता भंडारी के मामले में पूरा न्याय नहीं मिला है। हत्या का कारण बने वीआईपी को पूरी तरह बचा लिया गया है। इससे लोगोँ के मन में यह भी आशंका है कि परिस्थितिक तथ्यों के आलोक में जनता के दबाव के चलते निचली अदालत ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा बेशक सुनाई हो, लेकिन यह मामला ऊपरी अदालतों में कहीं टिक न पाए और सरकार की गैर गंभीरता के चलते तीनों आरोपी हाई कोर्ट से कहीं बरी न हो जाएं l
बैठक में त्रिपुरा के छात्र एंजिल चकमा पर नस्लीय हिंस्सा हुई मृत्यु के लिये डबल इन्जन सरकार को सीधेतौर पर दोषी ठहराया तथा कहा है कि यह सब राज्य प्रायोजित घृणा का परिणाम है । इस घटना ने हमारे राज्य को शर्मसार किया और भाजपा की डबल इन्जन सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती । पार्टी ने शहीद सफदर हाशमी तथा एन्जिल चकमा को श्रृद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा ।
बैठक में पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, जिलासचिव शिवप्रसाद देवली ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष मालागुरूंग ,उपाध्यक्ष नुरैशा अंसारी ,सीआईटीयू उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, कृष्ण गुनियाल ,रविन्द्र नौडियाल ,एआईएलयू के महामन्त्री शम्भू प्रसाद मंमगाईं,रंजन सोलंकी ,किसान सभा के अमर बहादुर शाही,एलआईसी के अर्जुन रावत आदि विचार व्यक्त किये ।

Recent Comments