(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग -जनपद के कुछ छैत्रों में गुलदार, भालू एवं अन्य जंगली जानवरों की सक्रियता एवं हिंसक गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुये जिला प्रशासन सजग हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर ऐसे 28 गांवों के लगभग 200 विद्यार्थियों को विद्यालय आने जाने के लिए 13 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित
की गयी है।
बता दें कि जनपद के कई छैत्रों में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ती जा रही है। जिस कारण अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने में असुरक्षित महसूस कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग को देखते हुये जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए गये है। जिलाधिकारी ने इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त प्रस्तावों पर तुरंत कार्यवाही की गई। प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार चन्द्रनगर क्षेत्र के बाड़व एवं कांदी के विद्यार्थी, गोर्ति एवं बुढना इंटर कॉलेज में पालाकुराली क्षेत्र के विद्यार्थी तथा रा.इ.का. चोपड़ा क्षेत्र के लगभग 08 गांवों के विद्यार्थियों हेतु उक्त प्रस्ताव दिया गया था।
इन सभी के लिए वाहन सुविधा की मांग की गई थी। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 28 गांवों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं के लिए 13 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह व्यवस्था सोमवार से विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्यों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रारंभ करा दी गई है। इस सुविधा के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक धनराशि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।



Recent Comments