Saturday, April 25, 2026
HomeStatesUttarakhandप्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल- गणेश गोदियाल फिर बने प्रदेश अध्यक्ष,...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल- गणेश गोदियाल फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम – हरक को मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. मंगलवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी औपचारिक घोषणा प्रेस विज्ञप्ति के जरिए की.
प्रीतम सिंह और हरक सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी
प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने दो अहम समितियों की भी घोषणा की है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर बने नए प्रदेश अध्यक्ष,  27 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा - uttarakhand congress major reshuffle ganesh  godiyal once again ...

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments