Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedहिंदी व भारतीय भाषाओं के लिए जन जागरण जरूरी -आचार्य प्रो० विष्णुदत्त...

हिंदी व भारतीय भाषाओं के लिए जन जागरण जरूरी -आचार्य प्रो० विष्णुदत्त राकेश

हरिद्वार, ( कुलभूषण ) हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा है। जो सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधकर रखने की दिशा में निरंतर अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। सरल व सहज शब्दों में बोले जाने वाली इस भाषा ने हर देशवासी के दिल में अपना विशेष स्थान बनाया है। यह विचार हिंदी के जाने माने विद्वान आचार्य प्रो० विष्णुदत्त राकेश ने हिंदी प्रोत्साहन समिति द्वारा हिंदी भाषा व हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिये किये गये कार्य के लिए सम्मानित किये जाने के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी प्राचीन गुरुकुलीय गौरवशाली संस्कृति ज्ञान परम्परा से दूर होते जा रहे है,जो निश्चय ही गहन चिन्तन का विषय है। उन्होंने कहा की देश की भावी पीढ़ी को अपनी भाषा व संस्कृति तथा संस्कारों से पल्लवित करने की जिम्मेदारी हमारे आज के शिक्षकों की है। उन्हें इस ओर ध्यान देना होगा।
उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि वह लोग साधुवाद के पात्र है जो हिंदी भाषा को लेकर जनचेतना व जन जागरण अभियान समाज में चला लोगों व समाज को जागरूक करने की दिशा में अग्रसर है।
इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा० पंकज कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत नेगी व डा० वागीश पालीवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments