Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized37वाँ नैनबाग शरदोत्सव में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

37वाँ नैनबाग शरदोत्सव में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

नैनबाग (शिवांश कुंवर), पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति के तत्वाधान में 37वाँ नैनबाग शरदोत्सव सरदार सिंह राजकीय इंटर नैनबाग के खेल मैदान में तीसरे दिन खेल प्रतियोगिता जारी रही l
गुरुवार को सरदार सिंह राज के इंटर कॉलेज नैनबाग में तीसरे दिन के प्रतियोगिता में शुभारंभ पुरोला के विधायक दुर्गेश लाल, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा व मसूरी के नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने किया, समारोह समिति द्वारा कार्यक्रम में विगत नौ साल लगातार प्रदेश मुख्यमंत्री को आमंत्रण के बाद नही आने पर रोष जताया ।
दुर्गेश लाल विधायक पुरोला ने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति सदैव तत्पर है। तथा समिती द्वारा रखी मांगो को प्रदेश के मुख्यमंत्री पास आपके साथ तैयार है।
नारायण सिंह राणा ने कहा कि खेल व सांस्कृति के क्षेत्र लगातार कार्य करते आ रहे है। जिसका नतिजा यह है कि एक छोटे से गांव चिलामू से अर्जून पुस्कार के साथ तीन द्रोणाचार्य पुस्कार से प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा की गलत नशा बहुत घातक है।
मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका व नारायण चौहान पूर्व जिपं अध्यक्ष ने कहा कि अपने सांस्कति को संयुक्त रूप में आगे बढ़ाना चाहिए साथ ही सभी को क्षेत्र के सर्वागिण विकास के एक जुट होकर करना चाहिए । और पहाड के गांव से लोग पलायन कर एक चिंता का विषय है।
इस मौके पर समिति समारोह अध्यक्ष वीरेंद्र सिँह रावत,जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत,जिपं राम दयाल शाह,प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल,सरदार सिंह राणा,अनिल सिंह चौहान,बचन सिंह चौहान, मंजू पंवार ,दिनेश कैंतुरा,देशपाल पंवार,राजेश सजवाण, सरदार सिंह कंडारी पूर्व जेष्ट प्रमुख, सुनील सेमवाल प्रधान, महिपाल सजवाण, गम्भीर सिंह रावत, सोबत सिंह कैंतुरा,रणबीर रावत, प्रवीन चौहान, सरदार सिंह हनुमंती, वीरम सिंह तहसील, राम नरेश शर्मा चौकी प्रभारी, आदि उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन दर्शन लाल नौटियाल ने किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments