Monday, June 22, 2026
HomeTrending Nowबाइक सवार खाई में जा गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल होकर...

बाइक सवार खाई में जा गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल होकर पहाड़ी पर अटका

देहरादून, जनपद के मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सुबह बाइक सवार दो व्यक्ति हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। दो युवक देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा खाई में बाइक(बजाज प्लैटिना यूके 07AB7926 खाई में गिरी हुई थी। एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा। वहीं मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। जबकि घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments