,(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – जनपद भर में आगाह का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोक संस्कृति व लोक परंपराओं से जुड़े इस पर्व को उत्तराखंड सरकार की पहल पर जनपद स्तर पर भब्य रूप दिया गया।
जनपद मुख्यालय के गुलाबराय मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आगाह पर्व का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रभारी मंत्री रुद्रप्रयाग एवं पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा गढ़वाली में संबोधन स्थानीय जनता को खूब भाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री श्री बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात उन्होंने पारंपरिक रूप से भैला जलाकर पर्व का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मंत्री ने स्वयं भैला नृत्य में सहभागिता कर स्थानीय जनमानस के साथ ईगास पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को ईगास की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और लोक पर्व हमारी पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना हम सबका दायित्व है उन्होंने कहा कि बाबा केदार जनपद को विकास के पथ पर यूं ही आगे बढ़ाए, उन्होंने कहा ही इस प्रकार के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में ज्ञात होता है तथा संस्कृति विलुप्त नहीं होगी उन्होंने कहा कि ईगास जैसे उत्तराखंड के पर्वों को न केवल प्रदेश में बल्कि संपूर्ण देश में अलग पहचान देने का हमारा लक्ष्य है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है अगला दशक उत्तराखंड का होगा।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली भाषा में करते हुए कहा कि यह पर्व लोक संस्कृति व लोक परंपराओं की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने बाबा केदार से सभी को सुख समृद्धि प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम में झुमैलो, जागर, मंडाण सहित विभिन्न लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, दर्जा राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिला समूह उपस्थित रहे।



Recent Comments