Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowप्रोजेक्ट मुस्कान से रोशन हुए आपदा प्रभावितों के घर

प्रोजेक्ट मुस्कान से रोशन हुए आपदा प्रभावितों के घर

देहरादून, नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के प्रोजेक्ट मुस्कान से रोशन हुए आपदा प्रभावितों के घर, एनएपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि विगत आठ वर्षों से एनएपीएसआर द्वारा प्रोजेक्ट मुस्कान चलाया जा रहा है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दीवाली के उपलक्ष में मिठाई, कपड़े, फल, बिस्किट, दीये और दिवाली का शगुन दिया जाता है इस वर्ष एनएपीएसआर द्वारा नौवां “प्रोजेक्ट मुस्कान” के माध्यम से सैकड़ों परिवारों मे दीवाली के अवसर पर चेहरों पर मुस्कान आयी है आप सभी के सहयोग से चुना भट्ठा के दैनिक दिहाड़ी वाले परिवारों को,नालापानी चौक पर बैठे लोहा पीटने वाले बागड़ियों,संजय कॉलोनी स्थित रैफेल मे रहने वाले कुष्ठ रोगियों, चन्द्रनगर एमडीडीए कॉलोनी रिस्पना के किनारे आपदा प्रभावित लोगों और रेलवे स्टेशन व सड़क किनारे बैठे परिवारों को मिला “प्रोजेक्ट मुस्कान” का तोहफा ।
“प्रोजेक्ट मुस्कान की इंसानियत भरी यात्रा में एनएपीएसआर से श्रीमती मीना रावत,सरदार जी०एस० जस्सल,श्रीमती जस्मिन्दर कौर, डॉ०के०एम०अग्रवाल,कावेरी सिंह, अमर सिंह, अफसाना सुल्तान, कविता खान, मनीषा जोशी, ईशान खान, शानवी सिंह,आलियाह खान, प्रत्यक्ष सिंह,गौरव सिंह और महविश ज़ेहरा और जामियाते उलेमा देहरादून से मौलाना मोहम्मद उमर, मौलाना मोहम्मद शोएब, मोहमद सलमान और समीर अहमद का विशेष योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments