देहरादून, । उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों – मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी (सेनि) और तीरथ सिंह रावत – से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
जोशी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर, कैबिनेट मंत्री जोशी ने कैन्ट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर से भी संपर्क साधा और उन्हें भी दीपों के इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, “दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में खुशहाली, उजाला और नई ऊर्जा का संचार करे।” उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।
जोशी की इन मुलाकातों को राज्य की राजनीति में सौहार्द और वरिष्ठों के प्रति सम्मान की भावना के रूप में देखा जा रहा है।



Recent Comments