Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandसतेराखाल क्षेत्र में संचार सेवा की समस्या

सतेराखाल क्षेत्र में संचार सेवा की समस्या

– सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंप क्षेत्र में नया टावर लगाने की मांग की
रुद्रप्रयाग।   केदारनाथ विधानसभा के सतेराखाल क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां बीएसएनएल समेत अन्य निजी कंपनियों की सेवाएं अक्सर बाधित रहती हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में सिग्नल न आने से लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नया टावर लगाने की मांग की।
कनेक्टिविटी का सीधा असर स्कूली बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी पड़ रहा है और इंटरनेट से जुड़े दूसरे काम भी प्रभावित हो रहे हैं। यह समस्या सतेराखाल के अलावा स्यूंपुरी, स्यूंड, नारी, खतेणा, मालतोली, और मयकोटी जैसे गांवों में भी बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में नया मोबाइल टावर लगाने की मांग की। सांसद ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments