– राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई विभिन्न विषयों पर चर्चा
– सीईओ ने की राजनैतिक दलों से की शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन, मतदेय स्थलों के पुनर्निधारण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की शत-प्रतिशत नियुक्ति करने की अपील की।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सीपीआई (एम) से श्री अनंत आकाश, कांग्रेस से डॉ प्रतिमा सिंह, दिनेश सिंह, बीएसपी से श्री सत्येंद्र सिंह, श्री सतेंद्र, बीजेपी से श्री पुनीत मित्तल, संजीव विज, पंकज शर्मा उपस्थित रहे।



Recent Comments