Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhand जल्द वाहनों के दस्तावेज समर्पित करें,मिलेगी कर में राहत, उत्तराखंड क्रान्ति...

 जल्द वाहनों के दस्तावेज समर्पित करें,मिलेगी कर में राहत, उत्तराखंड क्रान्ति दल ने किया स्वागत

रुद्रप्रयाग जिले में आई दैवीय आपदा के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के दस्तावेजों को परिवहन कार्यालय में समर्पित किए जाने की प्रक्रिया के बाद  वाहन स्वामी द्वारा आपदा में क्षतिग्रस्त अपने वाहन के समस्त प्रपत्र कार्यालय में समर्पित किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा में क्षतिग्रस्त हुए और संचालन योग्य न रह गए व्यवसायिक वाहनों के स्वामी अपने वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज शीघ्रता से परिवहन कार्यालय में समर्पित करें। ऐसा करने से उन्हें वाहन कर की देयता से राहत मिल सकेगी।

उन्होंने जनपद के सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे स्थिति की गंभीरता को समझते हुए समय रहते आवश्यक कार्रवाई करें, जिससे भविष्य में अनावश्यक आर्थिक भार से बचा जा सके। वहीं उत्तराखंड क्रान्ति दल ने इस पहल का स्वागत किया उक्रांद जिला महामंत्री अजीत भंडारी व उक्रांद नेता प्रकाश भट्ट ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उक्रांद ने जिला प्रशासन से आपदा प्रभावित वाहन स्वामियों की समस्या रखी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments