Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowकार्यकर्ताओं से मिलकर अपनी रिपोर्ट जल्द पार्टी हाईकमान को सौपेंगेःठाकोर

कार्यकर्ताओं से मिलकर अपनी रिपोर्ट जल्द पार्टी हाईकमान को सौपेंगेःठाकोर

महानगर अध्यक्ष पद को लेकर केन्द्रीय पर्यवेक्षक मिल रहे है दावेदारो से

हरिद्वार (कुलभूषण शर्मा,  ) हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुजरात व कांग्रेस सी.डब्लू.सी.सदस्य जगदीश ठाकोर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों के बीच जाकर पिछले तीन दिनों से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी दावेदारी को कसौटी पर कसने का काम कर रहे है।

महानगर चुनाव प्रवेक्षक जगदीश ठाकोर नाम कहा की पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूर्ण करने कार्य संगठन कार्यकर्ताओं व दावेदारो कै बीच जाकर विस्तार से उनका पक्ष सुन रहे है।उन्होंने कहा की अभी तक पांच छः दावेदारो ने महानगर अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी उनके सामने की है। संगठन की भविष्य की रणनीति को लेकर वह सभी दावेदारो से कुछ सवाल पुछ रहज है।जिनमें भाजपा के सामने किन मुद्दों को लेकर लडाई लडी जायेगी,दावेदारी का प्रमुख कारण,पार्टी के प्रति समर्पण तथा संघर्ष में योगदान जैसे विषय प्रमुखता से शामिल है।

उन्होंने कहा की इस दौरान सभी दावेदार व कार्यकर्ता कह रहे है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया जा रह है।उन्होंने सभी दावेदारो से कहा की आप सभी के प्रस्तावों पर विचार कर वह अपनी रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को सौपेंगे जिसके आधार पर पार्टी हाईकमान निर्णय लेकर महानगर अध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा करेगा।उन्होंने सभी दावेदारो से आह्वान किया की जो भी अध्यक्ष बने बाकी सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी

को मजबूत करने के लिए काम करना है।जिससे की 2027 के चुनाव में पार्टी हरिद्वार विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर सके।

इस अवसर पर उनके साथ जसपुर विधायक आदेश चौहान व सहप्रभारी प्रेम बहुखंडी हरिद्वार प्रवास पर है।जल्द ही यह टीम अपनी संस्तुति पार्टी हाई कमान को सौपेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments