Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowनौगांव मे अतिवृष्टि से गदेरे में आया उफान देवलसारी खड्ड में मलबे...

नौगांव मे अतिवृष्टि से गदेरे में आया उफान देवलसारी खड्ड में मलबे से मकान दबा

उत्तरकाशी (मोहन सिंह राणा) नौगांव के ऊपरी क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से नौगांव के आसपास के गदेरे उफान पर आ गए। मुराड़ी खड्ड,नौगांव मार्केट खड्ड, देवलसारी खड्ड और शौली खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। प्राप्त सूचना के अनुसार देवलसारी खड्ड में एक मकान मलबे में दब गया,हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राहत दल राजस्व विभाग की टीम, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व फायर और एम्बुलेंस को घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने मलबे से अवरुद्ध हुए सड़क मार्ग को सुचारू करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए है। तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments