Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedदेहरादून में पहली बार देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड...

देहरादून में पहली बार देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर आज से हुआ शुरू

कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया शुभारंभ

देहरादून, I उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पहली बार देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर आज से शुरू हो गया है, जिसका शुभारंभ कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया।
देहरादून में आज 29 अगस्त से 8 सितंबर तक देश के सबसे अग्रणी ट्रेड फेयर ऑर्गनाइजर भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज़ और केयर मार्केटिंग द्वारा ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है । भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ट्रेड फेयर के उपाध्यक्ष चंदन चैटर्जी ने मेले के शुभारंभ अवसर पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह पहली बार देहरादून में रेसकोर्स स्थित बन्नू ग्राउंड में हो रहा है I उत्तराखंड की राजधानी में इतने बड़े ट्रेड फेयर का आयोजन बड़े पैमाने पर संपूर्ण तैयारी के साथ किया जा रहा है, जिसमें एक छत के नीचे 1 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगायी जा रही है । चैटर्जी ने कहा कि इस ग्रैंड ट्रेड फेयर के आयोजन से व्यापार और रोजगार समेत स्थानीय उद्यमियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ख़ास बात यह है कि इस ट्रेड फेयर में पाँच देशों और 15 राज्यों के उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं, इसके अतिरिक्त ग्रैंड ट्रेड फेयर में अफ़ग़ानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, थाईलैंड के फ़ूड आयल और दुबई के परफ्यूम समेत पाँच देशों और 15 राज्यों के विशेष प्रोडक्ट्स और उत्पादों की ख़रीददारी करने का अवसर स्थानीय लोगों को मिलेगा।
इस दौरान भारत चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की जनरल सेक्रेटरी केका शर्मा, अभिक रॉय चंदन चटर्जी,कुलदीप राजपाल,गगनदीप के साथ ही मीडिया कोर्डिनेटर किशोर रावत समेत ऑर्गनाइजर ग्रुप के अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments