उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि राड़ीबगड़ और चेपडो जैसे इलाकों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। थराली के टुनरी गधेरे में बादल फटने की घटना के बाद चेपडो और राड़ीबगड़ में कई वाहन मलबे में दब गए हैं। मलबा घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को अपने घर छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। सगवाड़ा गांव से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जबकि 20 वर्षीय एक लड़की के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। गाड़ियों भी मलबे में दबे। पिंडर और प्राणमती नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। तहसील थराली परिसर में भी भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है और कुछ वाहन वहां भी दबे पाए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।



Recent Comments