Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowभाजपायुमो के प्रदेश मंत्री हिमांशु गिरफ्तार, आत्महत्या से पहले युवक ने ठहराया...

भाजपायुमो के प्रदेश मंत्री हिमांशु गिरफ्तार, आत्महत्या से पहले युवक ने ठहराया जिम्मेदार

श्रीनगर/देहरादून, राजनीति में हलचल मचाने वाले आत्महत्या प्रकरण के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उन्हें पद से मुक्त कर दिया है।

मामला डोईवाला निवासी जितेंद्र नेगी (मूल निवासी तलसारी, पौड़ी) की आत्महत्या से जुड़ा है। जितेंद्र नेगी ने बीते दिन श्रीनगर में खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर गंभीर ठगी के आरोप लगाए।

वीडियो में जितेंद्र ने दावा किया कि उससे कुल 57 लाख से अधिक रुपए की ठगी की गई।

समय-समय पर लाखों रुपए के मोबाइल फोन हिमांशु चमोली ने अपनी पत्नी और भाई के नाम पर लिए, यहां तक कि एक न्यूज़ पोर्टल/चैनल शुरू करने का झांसा देकर भी उससे बड़ी रकम वसूली गई।

आरोप है कि जब जितेंद्र ने पैसे वापस मांगे तो भाजपा नेता ने इंकार कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि हिमांशु चमोली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इधर, घटना के बाद जितेंद्र नेगी का डोईवाला स्थित घर बंद मिला और परिजन श्रीनगर रवाना हो चुके हैं।

 

*हिमांशु चमोली को पद से हटाया*

देहरादून, आत्महत्या प्रकरण के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उन्हें पद से मुक्त कर दिया है।

मामला डोईवाला निवासी जितेंद्र नेगी (मूल निवासी तलसारी, पौड़ी) की आत्महत्या से जुड़ा है। जितेंद्र नेगी ने बीते दिन श्रीनगर में खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर गंभीर ठगी के आरोप लगाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments