,(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार अगस्त्यमुनि में “वरिष्ठ नागरिक दिवस” के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं), योजना, 2016 के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारियां दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से “वरिष्ठ नागरिक दिवस” के अवसर पर विकास खण्ड सभागार अगस्त्यमुनि में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई
इसके अतिरिक्त उक्त शिविर में नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवाएं), योजना, 2010 के संबंध में जानकारियां दी गई
इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती यशोदा खत्री, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि, श्री प्रवीण भट्ट, सहायक समाज विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि, प्राविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्र तथा स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, तथा अगस्तमुनि क्षेत्र की भूतपूर्व सैनिक एवं आमजनमानस आदि उपस्थित रहे।



Recent Comments