-शिक्षा सचिव को निर्देश, कार्मिका विभाग से समन्वय बनाकर आपत्तियों का करे निस्तारण
देहरादून, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) तथा जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) की नियमावली अभी तक तैयार न होने पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ी नराजगी जताई। उन्होंने शिक्षा सचिव को तत्काल कार्मिक विभाग से समन्वय स्थापित कर नियमावली से संबंधित अड़चनों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिये। साथ ही एससीईआरटी व डायट में लम्बे समय से रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने एससीईआरटी व डायट की नियमावली में हो रही अनावश्यक देरी पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विगत चार वर्ष से नियमावली तैयार न होने पर हैरानी जताते हुये उन्होंने इसे लापरवाही की पराकाष्ठा बताया। डॉ. रावत ने सचिव शिक्षा रविनाथ रमन को नियमावली बनाने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिये खुद कार्मिक विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी व डायटों की नियमावली किसी भी सूरत में एक माह के भीतर तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत की जाय।
विभागीय मंत्री ने कहा कि एससीईआरटी व डायटों में लम्बे समय से अकादमिक व पैरा अकादमिक के पद रिक्त पड़े हैं, जिससे शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और इसका खामियाजा प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी 13 डायटों में प्रवक्ता के रिक्त 221 पदों पर शीघ्र भर्ती हेतु अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेजने को कहा। साथ ही आयोग से चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालयों में तैनात ऐसे प्रवक्ता शिक्षकों को डायटों अचैट करने को कहा, जिनके विषयों में छात्र संख्या शून्य हो, ताकि डायटों में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से चल सके। डॉ. रावत ने कहा कि वर्तमान में सभी डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ता के 69 व प्रवक्ता के 53 पद रिक्त पड़े हैं। जबकि शेष स्वीकृत पदों पर विभागीय प्रवक्ता शिक्षकों की पदस्थापना की गई है।
बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
डोभडिया थात मेले में केदार बाबा की पालकी का भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा आस्था का माहौल
नैनबाग (शिवांश कुंवर), तहसील नैनबाग के डोभडिया थात में आयोजित पारंपरिक मेले में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। केदार बाबा की पालकी ग्राम मरोड़ केदार मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। जैसे ही पालकी यात्रा मरोड़ पैदल मार्ग से डोभडिया थात पहुंची,मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों से गूंज उठा।
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मन्नतें मांगी। ग्राम मुनोग, ग्राम द्वारिकापुरी, सहित आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए भक्तों ने डोभडिया थात पहुंचकर बाबा केदार की पालकी का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने केदार बाबा की जय” के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि डोभडिया थात में बाबा केदार के दर्शन मात्र से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। बुजुर्गों का मानना है कि यह मेला न केवल श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है।
डोभडिया थात का यह मेला वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, मेले में लोगों की उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि आस्था और विश्वास की डोर समाज को मजबूती से जोड़े रखती है।
इस मौके पर रामदयाल शाह जिला पंचायत सदस्य,पूर्व क्षेप दर्शन लाल नौटियाल, मेला समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान,पं गुरुदेव प्रसाद कवि, शूरवीर सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान,शुभम चौहान प्रधान,संतराम धीमान प्रधान,शूरवीर सिंह चौहान,अजय चौहान,चमन सिंह चौहान, विजय कवि,प्यारे लाल नौटियाल,मनोज नौटियाल, रविंद्र नौटियाल, संजय नौटियाल,बलबीर सिंह, बांवी बर्मा, मनोज खन्ना, संगीता नौटियाल,शीला देवी,मनोज खन्ना, बस्तीराम नौटियाल,आदि उपस्थित थे ।
एनएपीएसआर ने सैंजी में आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
देहरादून, नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) ने पौड़ी गढ़वाल के सैंजी मे आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की । एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि उनके ग्रुप स्व जुड़ी शिक्षिका व समाज सेविका श्रीमती विभा नौडियाल का सन्देश आया जिसमें पौड़ी गढ़वाल के सैंजी गांव मे बादल फटने से तबाह हुए 12 घर और वहां पर रहने वालों के लिए मदद मांगी गई थी जिसके चलते संस्था ने अपने सोशल वर्कर व्हाट्सएप ग्रुप में मदद के लिए अपील डाली जिसके चलते ग्रुप में जुड़े सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों ने उस अपील पर बढ़चढ़ कर मदद करनी शुरू की और देखते ही देखते काफी राहत सामग्री एकत्रित हो गयी, जिसमें विशेष मदद ओएनजीसी महिला एक्स ऑफिसर्स एससोशशन स्वयं सिद्धा (सोवा) द्वारा आर्थिक व सामग्री के साथ संयुक्त प्रोग्राम रखा l
नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स एवं स्वयं सिद्धा (SOWA) व देहरादून की प्रतिष्ठित समाजिक संस्थाओं और गणमान्य बुद्धिजीवी व समाज सेवियों के सहयोग से NAPSR की टीम द्वारा विगत दिनों “पौड़ी गढ़वाल के सैंजी गाँव” में बादल फटने से आयी आपदा की चपेट मे कई घर आने से उनमे रहे वाले बाशिंदे बेघर हो गए और इस आपदा मे जिनका सबकुछ चला गया था उन आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई गयी है । NAPSR की टीम का सफर 15 अगस्त की रात 12 बजे देहरादून से शुरू हुआ था जो कि बेहद मुश्किल रास्तों और लैंड स्लाइड का सामना करते हुए साढ़े चौदह घण्टे बाद खत्म हुआ । वहां के हालात और क्षेत्रवासियों की पीड़ा अत्यंत दयनीय है और भयभीत भी क्योंकि सैंजी मे अभी भी कुछ घरों पर खतरामंडरा रहा है वहां कभी भी एक और बड़ी त्रासदी हो सकती है । एनएपीएसआर द्वारा आपदा ग्रस्त परिवारों के लिए बर्तन ,बाल्टी, मग,दवाइयां तौलिए,सैनिट्री पैड,गर्म चादरें तकिए और चादरें नए व पुराने कपड़े,जूते,लेडीज पर्स,सर्दी व गर्मियों के पहनने के कपड़े वितरित किये गए हैं । सैंजी जाने वालों मे एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के साथ दिल्ली निवासी अमर सिंह शामिल रहे, आर्थिक तौर पर मदद करने वालों मे रेलवे से रामचन्द्र यादव,दून सिख वेलफेयर से जगदीश आहूजा,समाज सेविका व शिक्षिका विभा नौडियाल,समाज सेविका अनुराधा भान,सरदार जी०एस०जस्सल,शिक्षिका तनुजा तिवारी, डॉ०के.एम.अग्रवाल, युवा स्पोर्ट्स अकेडमी से डॉ०मीनू० जी०चौधरी, समाज सेवी विकास डोभाल, समाज सेविका शीला रावत, दून इंस्टिट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स से मधु मारवाह, समाज सेविका हिमानी नेगी व दधीचि संस्था के कृष्णकुमार अरोड़ा जी ने भी हिस्सा लिया*



Recent Comments