Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandसीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में...

सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण

देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंगस्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग: डीएम सविन  बंसल ने किया ध्वजारोहण - https://uttarakhandaaj.com/

देहरादून, जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्लेक्ट्रेट परिसर में सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को बडे संघर्षाे, प्रयत्नों और बलिदानों के बाद आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान को याद कर हम सबको आजादी के महत्व को समझना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी एक अधिकार के साथ एक दायित्व भी है। सभी लोग पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करेंगे और भारत के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका निभांए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखते हुए देश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर काम करना होगा। विकसित राष्ट्रों की भांति हम सभी को देश के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। देश के अंतिम छोर पर खडे नागरिक तक सरकार की विकासपरक योजनाएं, मूलभूत सुविधाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और सोशल सर्विसेज का सुगमता से लाभ पहुंचाना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हम सब विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेकर चलें। ताकि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सपना पूर्ण हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जय भारत सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी पटलों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

 

आप प्रदेश मुख्यालय पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

देहरादून, आप के प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिऐ अनेको आंदोलनकारियों ने अपना त्याग व बलिदान दिया है।
बडे लम्बे संघर्ष के पश्चात हमें स्वतंत्रता का अवसर मिला, हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम देश के लिऐ बलिदान देने वाले शहीदों के सपनों का राष्ट्र निर्माण करें। जिसमें हर गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा व निशुल्क ईलाज मिल सकें।
इस अवसर पर रविन्द्र आनंद, जितेन पंत, हिमांशु पुंडीर, नसीर खान, रविन्द्र सिंह, मुकुल बिडला, प्रशांत कश्यप, तारादत्त डंगवाल, राजीव तोमर, वी के बजाज, सी पी सिंह, प्यारा सिंह, शुभम आदि उपस्थित रहें।

 

‘मेरी आशा’ ट्रस्ट ने बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून, जनपद के पटेल नगर स्थित ‘मेरी आशा’ ट्रस्ट में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर सपूतों को नमन् करते हुये आजादी का जश्न मनाया, कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
ट्रस्ट के संस्थापक जोसेफ ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए संघर्ष किया और हमें स्वतंत्रता दिलाई, इस दौरान मेरी आशा ट्रस्ट की सचिव श्रीमती नीति डेविड ने बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया। बच्चों ने खुशी-खुशी मिठाई का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया।
ट्रस्ट की सचिव श्रीमती नीति डेविड ने कहा कि बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझा और अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जाना। मेरी आशा ट्रस्ट की यह पहल बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने और उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराने के लिए एक सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी चंदा ममगांई ने कहा कि ट्रस्ट की इस पहल से बच्चों के बीच एक सकारात्मक संदेश गया और उन्हें अपने देश के प्रति गर्व महसूस हुआ। इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments