Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedसर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन, सीएम और राज्यपाल ने दिया राष्ट्रीय एकता का...

सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन, सीएम और राज्यपाल ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

देहरादून, राजभवन में सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस गोष्ठी का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह गोष्ठी राष्ट्र के प्रति हमारे साझा उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है। उन्होंने सभी धर्मों की शिक्षाओं को एकजुटता, शांति और करुणा से जोड़ा और कहा कि भारत की आत्मा हमारी एकता में बसती है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए सेना और विशेष रूप से देश की बेटियों की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब भी देश पर संकट आता है, तब सभी धर्म, पंथ और समुदाय एकजुट होकर राष्ट्रहित में खड़े होते हैं। उन्होंने धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टांतों से यह समझाया कि धर्म का मूल उद्देश्य सत्य, प्रेम और समरसता की स्थापना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने सदैव धर्म और न्याय का पक्ष लिया है और उत्तराखंड की वीर भूमि ने हर संघर्ष में अपनी भूमिका निभाई है।
परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, बौद्ध धर्मावलंबी सोनम चोग्याल, ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ, सरदार गुरबक्श सिंह राजन सहित अन्य वक्ताओं ने भी भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने की कामना की।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी तथा विभिन्न समुदायों के अनुयायी और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments