Sunday, May 4, 2025
HomeStatesUttarakhandविजय कप्रवाण बने श्री बद्री- केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने...

विजय कप्रवाण बने श्री बद्री- केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

रुद्रप्रयाग- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण को श्री बद्री-केदार मंदिर समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनपद वासियों ने खुशी ब्यक्त की है।
बता दें कि श्री बद्री- केदार मंदिर समिति के नये अध्यक्ष की कल शासन स्तर से घोषणा की गयी। जिसमे हेमंत द्धिवेदी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया इसी के साथ पहली बार मंदिर समिति में दो उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गयी है। जिसमें ऋषि प्रसाद सती व विजय कप्रवाण को श्री बद्री केदार मंदिर समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जनपद रुद्रप्रयाग निवासी विजय कप्रवाण लम्बे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे है तथा जनपद रुद्रप्रयाग भाजपा अध्यक्ष सहित जनपद चमोली व जनपद पौडी के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभाई। इसके साथ ही वे जनपद में लगातार सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका में रहे। सरकार द्वारा उन्हे श्री बद्री-केदार मंदिर समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर जनपद में खुशी की लहर है।
भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, अजय सेमवाल, सभाषद सुरेन्द्र रावत, विकास डिमरी, महन्त शैलेन्द्र गोस्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सबिता भंडारी, आदि ने विजय कप्रवाण की नियुक्ति पर खुशी ब्यक्त की।May be an image of ticket stub and textMay be an image of 2 people and text

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments