रुद्रप्रयाग- जखोली विकासखंड में ग्राम पंचायत लौंगा के अंतर्गत सतनीखील में विधायक निधि से ₹ 4 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण आज छैत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया।
बता दें कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा गांव में सार्वजनिक कार्यों के एवं सामग्री रखने के लिए विधायक भरत सिंह चौधरी से समुदायिक भवन निर्माण की मांग की थी। जनता की माँग पर विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा ₹4 लाख की लागत विधायक निधि स्वीकृत की गयी एवं महिला मंगलदल की द्वारा स्वयं कार्य कर बने सामुदायिक भवन का आज विधायक ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। लोकार्पण के अवसर पर महिलाओं द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वही कार्यक्रम में उपस्थित विधायक भरत सिंह चौधरी ने भवन के निर्माण के लिए उन्होंने महिला मंगलदल को बधाई देते हुये कहा कि सभी महिलाओं ने स्वयं कार्य कर इसका निर्माण किया है। जो कि एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा आगे भी गांव के जनहित के कार्य होंगे उनको पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी से उनको अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री भगवान सिंह रावत, श्री भूपेंद्र भण्डारी, शांति देवी, सुनीता देवी, दिनेश्वरी देवी, ममता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Recent Comments