Tuesday, April 1, 2025
HomeUncategorizedउत्तराखंड की बेटियों की बुलंद आवाज़: शक्ति वंदन महिला संभाषण प्रतियोगिता का...

उत्तराखंड की बेटियों की बुलंद आवाज़: शक्ति वंदन महिला संभाषण प्रतियोगिता का जिला स्तर पर भव्य आयोजन

देहरादून। सखा क्लब और श्री गुरु राम राय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा जिला स्तर पर आयोजित शक्ति वंदन महिला संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की उपलब्धियों, संभावनाओं और चुनौतियों पर युवतियों के दृष्टिकोण को मंच प्रदान करना था।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल रहीं। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, उत्तराखंड आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी, आंदोलनकारी आशा नौटियाल, तारा पांडे और अखिल भारतीय समानता मंच के विनोद नौटियाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

प्रतियोगिता में देहरादून जिले के विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। हिमानी (D.A.V. College) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें ₹1100 और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर सुप्रिया नौटियाल (SGRR PG College) रहीं, जिन्हें ₹700 और ट्रॉफी प्रदान की गई। तृतीय स्थान साक्षी (SGRR PG College) ने प्राप्त किया, जिनका सम्मान ₹500 की धनराशि और ट्रॉफी के साथ किया गया। सांत्वना पुरस्कार साक्षी रस्तोगी (SGRR PG College) को प्रदान किया गया।

 

एडवोकेट रितु गुजराल, NSS कार्यक्रम अधिकारी अनीता मनोरी ध्यानी और कंप्यूटर शिक्षक बिलाल अहमद ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन श्री गुरु राम राय महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह, NSS कार्यक्रम अधिकारी आनंद सिंह राणा और कार्यक्रम अध्यक्ष सौम्या गौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के समापन पर सखा क्लब ने घोषणा की कि सखा क्लब के महिला विभाग को अब ‘सखा शक्ति वंदन’ के नाम से जाना जाएगा। इसके अंतर्गत भविष्य में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों की पहल की जाएगी। साथ ही, हर वर्ष 25 मार्च को शक्ति वंदन महिला संभाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिससे महिलाओं को अपनी आवाज़ बुलंद करने का मंच मिलता रहेगा।

 

कार्यक्रम की सफलता में श्री गुरु राम राय महाविद्यालय प्रशासन, NSS टीम और सखा क्लब के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments