बड़ी खबर(अल्मोड़ा) बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से कई लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

0
1169

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़े बस हादसे की सूचना सामने आई है। अल्मोड़ा के मार्चुला में बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के शव निकालने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 लोग सवार थे। बस नैनी डांडा से रामनगर जा रही थी। अभी तक 22 लोगों की मौत की सूचना हालांकि घायलों और मृतकों की संख्या आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। बचाव अभियान के लिए जिला प्रशासन ने टीम और एंबुलेंस मौके पर भेज दी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।May be an image of 2 people and helicopter

May be an image of 4 people and people climbing