सरकारी आवास पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
803

मसूरी(दीपक सक्सेना) , चौकी हैप्पी वैली में नियुक्त होमगार्ड कर्मचारी सुभाष द्वारा थाना मसूरी पर सूचना दी की  अनुकूल रावत सन ऑफ विपेद्र सिंह रावत उम्र 22 वर्ष द्वारा एलबीएस मसूरी में अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है इस सूचना पर तत्काल थाना हाजा से पुलिस बल पंचायत नामा मय दिगर कागजात घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि मृतक अनुकूल रावत ने अपने सरकारी आवास में फांसी खा रखी है और दरवाजे पर अंदर से ताला लगा रखा है। उक्त दरवाजे को कारपेंटर के माध्यम से तुड़वाया गया और मृतक को नीचे उतारा गया जिसकी वीडियो ग्राफी फोटोग्राफी की गई । मृतक उपरोक्त के पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मालूमात करने पर जानकारी हुई की मृतक अनुकूल रावत एलबीएस मसूरी में एमटीएस विभाग में कार्यरत थे। और अपने सरकारी आवास में अकेले रहते थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।घटना के कारणो की जांच की जाएगी।