Friday, September 20, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड को डेस्टिनेशन ‘वेडिंग’ में रोजगार की अपार संभावनाएं : प्रज्ञा उनियाल

उत्तराखंड को डेस्टिनेशन ‘वेडिंग’ में रोजगार की अपार संभावनाएं : प्रज्ञा उनियाल

देहरादून। उत्तराखंड वेडिंग कंपनी (UWC) के सीईओ और फाउंडर प्रज्ञा उनियाल द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। उत्तराखंड को डेस्टिनेशन ‘वेडिंग’ के क्षेत्र में प्रचुर अवसर प्रदान करता है। यहां का वेडिंग उद्योग बहुत जीवंत है। प्रज्ञा उनियाल ने अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शादियों का आयोजन करना नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को दुनिया के सामने लाना है।” उनकी कंपनी सस्टेनेबल वेडिंग्स (हरित शादियों) को भी बढ़ावा देती है, ताकि पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।  जिससे रोजगार में भी तेजी से वृद्धि आई है। प्रज्ञा उनियाल ने यह भी बताया कि उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से और भी सशक्त हुआ है। सरकार की नीतियों और पहलों ने इस दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में मदद की है, जिससे राज्य को एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों और आध्यात्मिक माहौल को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में  उन्होंने अपने कार्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका उद्देश्य राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को शादी के आयोजनों में समाहित करना है, जिससे जोड़े और मेहमानों को एक अनोखा अनुभव मिले।

स्थानीय संस्कृति और सस्टेनेबल वेडिंग्स का समावेश

प्रज्ञा ने कहा कि उनकी कंपनी उत्तराखंड की पारंपरिक शादियों में मंडुवे की रोटी, गहत की दाल, और अन्य लोकल व्यंजनों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया, “पहले पंजाबी शादियों का क्रेज था, लेकिन अब लोग पहाड़ी संस्कृति और यहां के खान-पान से जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं।”

सस्टेनेबल वेडिंग्स के कॉन्सेप्ट को अपनाने के पीछे उनका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। इस दिशा में कंपनी स्थानीय और सस्टेनेबल सामग्रियों का उपयोग करती है, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल होते हैं।

राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रज्ञा का मानना है कि डेस्टिनेशन वेडिंग इंडस्ट्री उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल सकती है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इवेंट मैनेजमेंट और अन्य क्रिएटिव कार्यों में असीम संभावनाएं हैं।

प्रज्ञा ने कहा, “हमारा लक्ष्य न केवल राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि यहां के युवाओं को भी नए अवसर प्रदान करना है।” उनका मानना है कि राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन और अवसर दिए जाएं, तो वे वेडिंग इंडस्ट्री में बड़े योगदानकर्ता बन सकते हैं।

प्रज्ञा उनियाल की पहल उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न केवल राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं संरक्षित होंगी, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। सस्टेनेबल वेडिंग्स और स्थानीय संस्कृति के समावेश के माध्यम से, उत्तराखंड एक अनोखा और आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments