Friday, September 20, 2024
HomeTrending Nowस्थानीय उत्पाद आधारित उद्यमों को बढावा देने में आजीविका व स्वयं सहायता...

स्थानीय उत्पाद आधारित उद्यमों को बढावा देने में आजीविका व स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका- आशा नौटियाल

रुद्रप्रयाग– विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत तुंगेश्वर महादेव आजीविका स्वायत सहकारिता मलौं चोपता में, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होने उपस्थित महिलाओं को समूहों से जुडने का आवाह्न करते हुये कहा कि स्थानीय उत्पादों व उद्यमों को बढावा देने के लिये आजीविका व स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने, छैत्र के विभिन्न गाँवो से भारी संख्या में पहुँची महिलाओं का स्वागत किया व समूहों से जुडकर स्व रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये उनका आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि आजीविका से लाभ विकास हेतु, सरकार भी अपने स्तर से प्रयासरत है। इस अवसर पर आजीविका स्वायत सहकारिता चोपता की अध्यक्ष दुर्गा करासी ने अवगत कराया कि इस क्षेत्र से पन्द्रह सोलह गावों की महिलाओं को इस समूह से जोड़ा गया है सभी महिलाएं अपना घरेलू कार्य निपटाकर समूह के लिए कार्य करती हैं अवगत कराया कि पिछले साल ही केदारनाथ मंदिर के लिए पांच हजार चौलाई लड्डू के पैकेट निर्मित किये गये इसके अलावा जूट के बैग व मंडुवा आधारित उद्यम पर भी कार्य किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय स्टेट बैंक चोपता के शाखा प्रबंधक देवेंद्र चौधरी ने बैंक से संबंधित जानकारी देते हुए बताया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ग्राम विकास विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करती है इसमें समूह की महिलाओं को उनके रोजगार या अन्य जरूरत के लिए बैंक से समूह को ऋण भी दिया जाता है, शाखा प्रबंधक ने जीवन बीमा पॉलिसीयों के बारे में भी जानकारी दी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी हुई महिलाओं को भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के निमित्त सदस्यता भी दिलाई गयी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी,जिला पंचायत सदस्य चोपता वार्ड से सुनीता बर्त्वाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व सारी से जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी, जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल के अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी माईकोटी के प्रधान अमित प्रदाली,स्वयं सहायता समूह चोपता की अध्यक्ष दुर्गा करासी, कोषाध्यक्ष रश्मि देवी, सचिव संतोषी देवी, सदस्य अंजना सजवाण, अनीता देवी, पार्वती देवी, अर्चना देवी ,ममता देवी, आरती देवी, मनवर सजवाण, लक्ष्मण बर्त्वाल, मनेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments