Thursday, September 19, 2024
HomeStatesUttarakhandपति सजने सवरने के लिए लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश… सच्चाई जान पत्नी...

पति सजने सवरने के लिए लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश… सच्चाई जान पत्नी हुई बेहोश

हरिद्वार, शादी में धोखा खाई हरिद्वार निवासी युवती ने महिला आयोग में शिकायत की है। युवती का कहना है कि उसकी शादी अरेंज मैरिज एक परिचित के माध्यम से फरवरी में यमुनानगर, हरियाणा निवासी लड़के से हुई। शादी में उसे बुरी तरह धोखा मिला है।
शादी में धोखा खाई हरिद्वार निवासी युवती का कहना है कि मेरा पति समलैंगिक है। वह रात में आईने के सामने खड़े होकर श्रृंगार करने के लिए लिपस्टिक और नेल पॉलिश लगाता है। एक दिन रात को अचानक नींद खुली तो उसे श्रृंगार करता देख चौंक गई। ससुराल वालों ने शादी से पहले उसके समलैंगिक होने की बात छिपाई थी। अब युवती ने इस मामले में महिला आयोग में शिकायत की है।
लड़की के माता-पिता का कहना है कि लड़का समलैंगिक था तो हमारी बेटी से शादी कर उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की। शादी में हमारी बेटी को बुरी तरह से धोखा मिला है। उन्होंने बताया कि बेटी की अरेंज मैरिज एक परिचित के माध्यम से हुई थी और दहेज में कार मांगी थी। उन्हें 21 लाख कैश और गाड़ी दी थी। बेटी को 18 तोला सोना भी दिया था। शादी में कुल मिलाकर 80 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन आखिर में बेटी को ऐसा धोखा मिला।
लड़की ने बताया कि शादी से पहले जब भी लड़के से मिलने के लिए कहती थी तो लड़का कभी नहीं आया। रात 10.00 बजे के बाद फोन भी नहीं करता था और कहता था कि वह जल्दी सो जाता है। वह अपनी छवि एक संस्कारी लड़के की बनाए हुए था। वह सिर्फ मैसेज में बात करता था। शादी के बाद लड़के के माता-पिता ने कहा कि लड़का मानसिक रूप से थोडा कमजोर है, इसलिए वह संबंध नहीं बनाएगा। लड़के की मां ने यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था। युवती ने शिकायत कर महिला आयोग से उचित कार्रवाई की मांग की है।
उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर किसी लड़की से शादी करना दंडनीय अपराध है। इसमें लड़की का कोई गलती नहीं है , उसके साथ अन्याय हुआ है। ऐसे में लड़के और माता-पिता पर कठोर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments