Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedगंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास आग लगने से चट्टान गिरी ,...

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास आग लगने से चट्टान गिरी , सुरक्षित स्थान पर यातायात को रोक दिया गया

उत्तरकाशी (मोहन सिंह राणा) शुक्रवार को को समय करीब 12.59 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाडी में आग लगने से चट्टान गिरने के कारण कुछ लोगों के दबने की सूचना प्राप्त हुयी, सूचना पर पुलिस,SDRF,NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी है, अभी तक 1 मृतक, 5 घायल ( पुरुष, 2 महिला एवं 1 बालिका ) का रेस्क्यू किया जा चुका है, घायलों को उपचार हेतु हर्षिल भेज दिया गया है, पहाडी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं, रेक्स्यू कार्य जारी है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है, गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुये हैं, मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है, मार्ग पूर्णतः सुरक्षित होने के उपरांत ही वाहनों को छोडा जायेगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments