क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये हड़पे

0
644

देहरादून(आरएनएस)।  दून निवासी महिला का फोन हैक कर साइबर ठग ने उनके क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये का लेनदेन कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कैलाश चंद्र भट्ट के अनुसार मंजू निवासी हरिद्वार रोड ने तहरीर दी कि चार मार्च को उन्हें एक व्यक्ति का कॉल आया था। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने महिला से कुछ जानकारी मांगी और इसके बाद उनका फोन हैक हो गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन 75 हजार रुपये का लेनदेन किया। उन्होंने बताया कि चार मार्च को ही इस संबंध में उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकातय दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक उनकी धनराशि वापस नहीं मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।