पीसीएस के 189 पदों पर निकली भर्ती, बेरोजगार युवाओं को सरकार का बड़ा तोहफा

0
558

देहरादून, उत्तराखंड़ में पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक और पीसीएस भर्ती की सौगात दी है। सरकार के निर्देश पर यूकेपीएससी ने पीसीएस के 189 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों के लिए गुरुवार से आवेदन शुरू होंगे। इधर, 2021 पीसीएस परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद 18 मार्च से इंटरव्यू की तिथि भी पहले घोषित की जा चुकी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के 189 पदों पर विज्ञप्ति (विज्ञापन) जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार 13 विभागों में रिक्त चल रहे करीब 189 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आयोग के सचिव के अनुसार पदों की संख्या घट और बढ़ भी सकती है। आयोग ने नई विज्ञप्ति में 10 एसडीएम, 17 डीएसपी, वित्त अधिकारी, राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त, शिक्षा, पंचायतीराज, आदि विभागों में रिक्त पदों के अनुसार विज्ञप्ति जारी की गई है।
वहीं अब राज्य में 318 पीसीएस अफसर बनने वाले युवाओं का इंतजार भी लगभग खत्म हो गया है। इसके लिए 18 मार्च से इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल जाएगी।