DA Hike : नए साल का तोहफा, इस महीने में हो सकता 4% डीए Hike का ऐलान

0
573

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी नए साल पर महंगाई भत्ता यानि डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन सरकार की ओर से इस महीने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया गया।

लेकिन अब महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार मार्च के महीने में 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले छह महीनों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार की ओर से इसकी घोषणा मार्च 2024 में की जा सकती है। यदि अपेक्षित बढ़ोतरी होती है, तो इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो जाएगा।

सबसे हालिया डीए वृद्धि अक्टूबर 2023 में हुई थी। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। जो 1 जुलाई 2023 से प्रभावी था। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो था। महंगाई भत्ता अर्थव्यवस्था में मूल्य में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए कर्मचारियों को उनके वेतन के हिस्से के रूप में दिये जाने वाला पैसा है। जब भी मुद्रास्फीति बढ़ती है, तो यह पैसों के मूल्य को कम कर देती है।

वहीं महंगाई भत्ते में होने वाली वृद्धि के साथ ही राज्य सरकार पर 2400 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार देखा जाएगा बता दे कि पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों को पहले 6% महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा था वहीं अब 4% की वृद्धि के साथ ही यह बढ़कर 10% हो गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी या उससे ज्यादा होगा तो केंद्रीय कर्मचारियों का एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) रिवाइज हो जाएगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक जब भत्ता 50 फीसदी या इससे ज्यादा हो तब HRA को रिवाइज किया जाएगा। एचआरए में बढ़ोतरी के लिए तीन कैटेगरी के तहत शहर- X,Y & Z को बांटा गया है। वर्तमान में X,Y और Z कैटागरी के शहरों/कस्बों में रहने वाले कर्मचारियों को क्रमशः 27, 18 और 9 फीसदी एचआरए मिल रहा है। लेकिन बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारी के X, Y, Z कैटेगरी में क्रमश: 30, 20 और 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।