सीओ रानीखेत तिलकराम वर्मा का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

0
431

अल्मोड़ा, रानीखेत पुलिस उपाधीक्षक टी आर वर्मा का निधन होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। इस दुखद घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। मृदुभाषी वर्मा के आकस्मिक निधन से हर कोई अवाक रह गया है |
जानकारी के मुताबिक सीओ वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर भरतपुर, काशीपुर गए थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तिलक राम वर्मा साल 1998 में पुलिस विभाग में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। साल 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद वह सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके बाद 15 अगस्त 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर अल्मोड़ा जिले में नियुक्त थे |