Friday, September 20, 2024
HomeTrending Nowकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हल्द्वानी कार्यक्रम स्थगित, अब नवंबर में...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हल्द्वानी कार्यक्रम स्थगित, अब नवंबर में पहुंचने की उम्मीद

हल्द्वानी, अगले साल केन्द्र सरकार के लिये चुनाव होने हैं ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता अब उत्तराखण्ड़ के दौरे करने लग गये हैं, इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सात अक्टूबर को हल्द्वानी आना था लेकिन उनका प्रस्तावित हल्द्वानी दौरा अब स्थगित हो गया है। अब यह कार्यक्रम नवंबर में आयोजित किया जाएगा।

कृषि विभाग की ओर से मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए 7-8 अक्टूबर को श्री अन्न महोत्सव आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थे। राज्य सरकार व प्रशासन के साथ ही भाजपा भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई थी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी एमबी इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया था और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे। शुक्रवार को डीएम वंदना कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक भी की थी। इधर, शुक्रवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आ गई।

इसकी पुष्टि करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा और श्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम नवंबर में प्रस्तावित है, इसमें केंद्रीय गृह मंत्री के पहुंचने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments