Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhand90 मकान मालिकों पर लगा जुर्माना

90 मकान मालिकों पर लगा जुर्माना

देहरादून। त्योहारों के मध्यनजर सभी थानों की पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चला रही है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 90 मकान मालिकों का जुर्माना किया। जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया है। नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस ने मंगलवार को ये अभियान चलाया। ये अभियान दीपनगर क्षेत्र में रेलवे ग्राउंड हरे पुल, रामनगर, नारी निकेतन से प्राइमरी स्कूल तक ऊपरी वाली रोड पर, नारी निकेतन के पीछे नदी के किनारे आदि जगहों पर सघन चेकिंग कर सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें गठित पुलिस टीम द्वारा करीब 460 घरों को चेक किया गया। जिसमें 90 मकान मालिकों द्वारा अपने किरदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था। पुलिस ने नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments