Saturday, April 27, 2024
HomeNational71 वर्षीय President ने जान पर खेलकर बचाई दो जिंदगियां, समुद्र में...

71 वर्षीय President ने जान पर खेलकर बचाई दो जिंदगियां, समुद्र में डूब रही लड़कियों को निकाला

आपने राष्ट्रपति को हमेशा बॉडीगार्ड से घिरे हुए देखा होगा। राष्ट्रपति को मुसीबत से बचा कर रखना इनकी जिम्मेदारी होती है, लेकिन पुर्तगाल (Portugal) के राष्ट्रपति ने खुद की नहीं बल्कि दूसरों की जान बचाकर मिसाल कायम कर दी है। 71 साल की उम्र में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा (Marcelo Rebelo D’Souza) ने जबरदस्त बहादुरी का परिचय देते हुए समुद्र में डूब रहीं दो लड़कियों की जान बचाकर सभी को हैरान कर दिया है।

यह घटना अलगारवे शहर के प्रेया डो अल्वोर बीच पर घटी है, जहां दो लड़कियां कयाक (एक प्रकार की डोंगीनुमा नाव) लेकर समुद्र के अंदर गई थीं। समुद्र में थोड़ा आगे जाने पर इन लड़कियों की नाव तेज लहर के चलते पलट गई और वे डूबने लगीं। इस दौरान राष्ट्रपति मार्सेलो भी बीच पर ही मौजूद थे और मीडिया से पर्यटन व्यवसाय (Tourism business) को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने पानी में हाथ-पैर मारतीं लड़कियों को देखा और तत्काल तैरकर उनके पास पहुंच गए। इस दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति भी जेट स्की लेकर पहुंच गया, जिसकी मदद से उन्होंने नाव को सीधा करते हुए दोनों लड़कियों की जान बचाई गई।

बता दें कि राष्ट्रपति मार्सेलो दिल के मरीज (Heart patient) हैं। पिछले साल ही उन्होंने दिल का एक माइनर ऑपरेशन भी कराया था। दरअसल, कोरोना के चलते अन्य देशों की तरह पुर्तगाल का भी पर्यटन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को एक बार फिर घर से निकलने और पर्यटन के लिए प्रेरित करने को राष्ट्रपति अलगारवे में दो दिन की छुट्टियां बिता रहे हैं।
तभी उन्होंने देखा कि दो महिलाएं समुद्र में फंसी हैं। वे बहकर परिआ डो अल्वोर में पहुंच गई। समुद्र में भी काफी ऊंची लहरें उठ रही थीं। तेज लहरों के चलते महिलाएं तैर भी नहीं पा रही थीं। पुर्तगाली राष्ट्रपति के इस साहसिक प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस काम के लिए दुनिया भर में उनकी जमकर प्रशंसा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments