Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowहोमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा का 63वां स्थापना दिवस : सीएम ने किया...

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा का 63वां स्थापना दिवस : सीएम ने किया रैतिक परेड़ का निरीक्षण

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सेवा प्रदत्त एवं दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को चेक भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की होमगार्ड्स स्वंयसेवकों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा। राज्य में अर्न्तजनपदीय ड्यूटीयों में तैनात होने वाले होमगार्डस स्वयंसेवकों को मिलने वाले भोजन भत्ते को 100 रूपये से बढ़ाकर 150 रुपए प्रतिदिन किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को 50 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए प्रतिदिन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने 63वें होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रस्तुत की गई रैतिक परेड अत्यंत गौरवशील है। परेड में राष्ट्रसेवा के प्रति जवानों के समर्पण, साहस और उत्कृष्टता की शानदार झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा होमगार्ड जवान कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और जनसेवा के दायित्वों को निभाते हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने होम गार्ड्स जवानों के कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
सीएम ने कहा राज्य सरकार ने पहली बार होमगार्ड्स जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया। महिला होमगार्ड्स को प्रसूति अवकाश प्रदान करने की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। पुलिस कर्मियों और एनडीआरएफ की भांति 9 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 200 रुपए प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय भी लिया गया है। एसडीआरएफ के जवानों के साथ प्रशिक्षित हुए होमगार्ड्स के जवानों को 100 रुपए प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स जवान बरसात, ठंड, गर्मी जैसी हर परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करते हैं। होमगार्ड्स जवान, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ कुंभ और कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। चारों धामों के साथ-साथ हरिद्वार में स्थापित होमगार्ड्स हेल्प डेस्क देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा होमगार्ड्स के जवान प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुट जाते हैं। उन्होंने कहा जवानों के हौंसले और समर्पण को राज्य सरकार उचित सम्मान दे रही है। राज्य सरकार होमगार्ड जवानों के हितों के लिए आगे भी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेगी।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, कैलाश पंत, मधु भट्ट, श्यामवीर सैनी, सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, डी.जी होमगार्ड पी.वी.के. प्रसाद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इन अधिकारियों/कार्मिकों को मेडल प्रदान किया गया :

DG FS, CD & HG’s Bronze Disc & Commendation Certificate 2024 :
-श्री ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी, होमगार्ड्स मुख्यालय, श्रीमती रेखा पाण्डेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद देहरादून, श्रीमती रेनू भट्ट, वरिष्ठ सहायक, मुख्यालय सम्बद्ध मण्डल हल्द्वानी, श्री चैतन मैठाणी, वैतनिक निरीक्षक, जनपद नैनीताल, श्री मुरारी लाल गुसांई, अवैतनिक प्ला.कमा., जनपद उत्तरकाशी, श्री प्रकाश नाथ, अवैतनिक प्ला.कमा., जनपद हरिद्वार, श्री जितेन्द्र कुमार, अवैतनिक प्ला कमा, जनपद देहरादून, श्रीमती पूनम सिद्धार्थ, अवैतनिक प्ला. सार्जेन्ट, जनपद हरिद्वार।

सीजीएचजीसीडी डिस्क एवं सर्टिफिकेट :
श्रीमती प्रतिमा, सहायक उपमहासमादेष्टा, होमगार्ड्स मुख्यालय, श्रीमती बबीता रावत, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जनपद पौड़ी, श्री बिज्जू लाल, अवैतनिक प्ला.कमा., जनपद उत्तरकाशी, मो. युुनुस अली, सीक्यूएम, जनपद ऊधमसिंहनगर, श्रीमती सुनीता देवी, अवैतनिक प्ला. सार्जेंट, जनपद हरिद्वार, श्री सुरेश सिंह, होमगार्ड, जनपद नैनीताल, श्री राजपाल सिंह, होमगार्ड, जनपद पौड़ी, श्री दीपक कुमार, होमगार्ड, जनपद टिहरी, श्री संजय मल्ल, घटना नियंत्रण अधिकारी, नागरिक सुरक्षा, देहरादून, श्री राजेश भट्नागर, पोस्ट वार्डन, नागरिक सुरक्षा, देहरादून, आनन्द सिंह, पोस्ट वार्डन, नागरिक सुरक्षा, देहरादून, श्रीमती नन्दनी शर्मा, सेक्टर वार्डन, नागरिक सुरक्षा देहरादून।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments